धनबाद: गुंजन ज्वेलर्स डकैती कांड- सीसीटीवी कैमरे ने खोली खोल, हो सकते हैं बिहार के अपराधी

    धनबाद: गुंजन ज्वेलर्स डकैती कांड-  सीसीटीवी कैमरे ने खोली खोल,  हो सकते हैं बिहार के अपराधी

    धनबाद(DHANBAD): गुंजन ज्वेलर्स में डकैती करने पहुंचे डकैत हिंदी और मगही में बात कर रहे थे. मतलब कि अपराधी बिहार के हो सकते हैं. पुलिस इस पर भी जांच कर रही है और डकैती कांड में शामिल पहले के अपराधियों पर नजर बनाए हुए है. पुलिस लोकल लिंक की भी तलाश कर रही है, क्योंकि बिना लोकल लिंक के इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया ही नहीं जा सकता है. वैसे इस घटना के बाद धनबाद में उबाल का माहौल है. भाजपा भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. इसके साथ ही इस बात का भी खुलासा हो गया है कि सड़क के चौक-चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे समय पर काम नहीं करते हैं. धनसर चौक पर लगा कैमरा जांच में खराब पाया गया है.

    धनबाद के कम से कम 4 संगठनों ने आज बैठक बुलाई है और इस बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी. इस बैठक में जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स, धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच और सर्राफा संघ शामिल रहेगा. वैसे सूचना है कि भाजपा के विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह सहित अन्य भी इस बैठक में शामिल रह सकते हैं.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news