DHANBAD : तोपचांची में बिहार के बाइक सवार युवक की मौ'त


धनबाद (DHANBAD): तोपचांची में जीटी रोड पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में बिहार के युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. यह घटना तोपचांची उत्तम होटल के समीप घटित हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर खड़ी एक हाईवा को तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मारी. जिसके बाद घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. घटनास्थल पर पहुंची तोप चाची पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसका आधार कार्ड ,मोबाइल फोन और कुछ कागजात मिले, जिससे युवक की पहचान चंदन कुमार गुप्ता, बिहार के औरंगाबाद के रूप में हुई. युवक धनबाद किस लिए आया था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. परिजनों को सूचित कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रिपोर्ट : प्रकाश
4+