धनबाद(DHANBAD): बिहार को अगले साल तक एक और एयरपोर्ट मिल जाएगा,काम की शुरुआत हो गई है. जमीन की अड़चन दूर हो गई तो अगले साल एयरपोर्ट चालू हो सकता है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसके लिए टेंडर निकाल दिया है. पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट निर्माण के लिए यह सब किया गया है. यह इलाका भारत -नेपाल सीमा पर स्थित है. 11 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. जानकारी के अनुसार बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट के लिए लगभग 39 करोड़ रुपए की निविदा आमंत्रित की गई है.
इसमें भवन के साथ-साथ अन्य कार्य भी शामिल हैं. बता दें कि बाल्मीकि नगर में पहले से एयरपोर्ट बना हुआ है, लेकिन यह चालू हालत में नहीं है. तैयारी के अनुसार यहां से 19 सीटर वाले छोटे विमान उड़ान भर सकेंगे। बाल्मीकि नगर एयरपोर्ट शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिल सकता है. साथ ही उत्तर बिहार के लोगों को सुविधाएं भी मिलेगी।
नेपाल सीमा पर होने की वजह से पड़ोसी देश के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग भी इसका लाभ ले सकेंगे। जानकारी के अनुसार जमीन अधिग्रहण की कुछ समस्याएं आ रही हैं. सरकार उन्हें दूर करने की कोशिश कर रही है. उल्लेखनीय है कि बिहार में अभी पटना, गया जी, दरभंगा और पूर्णिया में एयरपोर्ट हैं.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


