बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता सपरिवार पहुंचे देवघर बाबा मंदिर, भोलेनाथ से की ये कामना

    बिहार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता सपरिवार पहुंचे देवघर बाबा मंदिर, भोलेनाथ से की ये कामना

    देवघर: बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार में पर्यटन मंत्री बनने के बाद केदार गुप्ता सपरिवार सहित पहली बार बाबा बैद्यनाथ के दर पर पहुँचे. बाबा मंदिर पहुचने पर तीर्थ पुरोहित सहित मंदिर प्रशासन ने उनका स्वागत किया. मंत्री के तीर्थ पुरोहित द्वारा पहले संकल्प कराया गया फिर गर्भगृह ले जाकर विधि विधान से बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा अर्चना और जलाभिषेक कराया.

    बाबा बैद्यनाथ से मंत्री केदार गुप्ता ने बिहार में सुख समृद्धि के साथ साथ पर्यटन के क्षेत्र में राज्य का नाम देश दुनिया के पटल पर स्थापित हो इसकी कामना की. मंत्री ने कहा बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. सभी दार्शनिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि अयोध्या में जिस तरह से भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है उसी तरह का भव्य माता सीता के मंदिर का निर्माण तेज़ी से पुनौरा धाम सीतामढ़ी में कराया जा रहा है.

    आगामी श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर मंत्री ने  कहा कि सुल्तानगंज से देवघर तक आने वाले लाखों कांवरियों की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं पहले से अधिक सुदृढ़ रुओ में उपलब्ध कराई जाएंगी. मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का उत्सव ही नहीं बल्कि बिहार और झारखंड की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है. सरकार दोनों राज्यो के समन्वय से मेले को और व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम कर रही है.

    रिपोर्ट रितुराज सिन्हा 



    Related News