BIHAR: बनने के एक माह बाद ही धंस गया PCC सड़क और नाला, एसडीएम ने कहा होगी कार्रवाई

    BIHAR: बनने के एक माह बाद ही धंस गया PCC सड़क और नाला, एसडीएम ने कहा होगी कार्रवाई

    बिहार(BIHAR);बिहार मे एक तरफ कही पुल गिर रहा है तो कही सड़क धंस रहा है. अब ताजा मामला कैमूर जिले के मोहनिया के वार्ड नंबर 7 में एक माह पूर्व लगभग 6 लाख की लागत से बनी पीसी से सड़क और नाला धंस गया. स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर संबंधित ठेकेदार और विभाग पर घटिया सामग्री का उपयोग करने और गलत तरीके से सड़क बनाने का आरोप लगाया है. मोहनिया वार्ड 7 के रहने वाले गोलू का कहना है कि सड़क बनाने में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और सड़क का सही से निर्माण नहीं कराया गया है, जिसके कारण सड़क और नाला टूट गया. जब बन रहा था तो हम लोगों को काफी खुशी हुई, लेकिन यह खुशी एक माह भी नहीं चल सका.

    खराब मटेरियल इस्तेमाल का है नतीजा

    जिला परिषद सदस्य गीता पासी ने बताया कि ठेकेदार के लापरवाही और कम मटेरियल के कारण यह सड़क टूटी है. इसमें पूरी तरह लापरवाही है. वहीं इस मामले में मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है. घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा और संबंधित मामले में जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: ऋषि नाथ


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news