Bihar News:आज की रात राजेंद्र सेतु पूर्णतःरहेगा बंद, पढें इसकी वजह

    Bihar News:आज की रात राजेंद्र सेतु पूर्णतःरहेगा बंद, पढें इसकी वजह

    मोकामा(MOKAMA): आज यानि 28 जून के  दिन शुक्रवार की रात्रि 10:00 से लेकर सुबह 6:00 तक राजेंद्र सेतु पर आवागमन पूर्णत प्रतिबंधित रहेगा.इस दौरान राजेंद्र सेतु में मरम्मती कार्य किया जाना है  जिसे लेकर राजेंद्र सेतु से किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा.

    29 जून के बाद सामान्य हो पाएगा राजेंद्र सेतु से परिचालन

    29 जून सुबह 6 बजे के बाद राजेंद्र सेतु से आवागमन अथवा परिचालन सामान्य हो पाएगा. इसकी जानकारी राजेंद्र सेतु के मरम्मत कार्य में लगी कंपनी एसपी सिंगला के प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण कुमार गुप्ता ने दी है. उन्होंने बताया कि स्पेन नंबर दो में 122 मीटर की ढलाई की जानी है जिस कारण पूर्ण ब्लॉक लिया गया है.

    वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें

    जो भी राजेंद्र सेतु से यात्रा करने वाले हैं वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, और 28 जून की रात्रि राजेंद्र सेतु से होकर यात्रा न करें वरना बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं और रात भर आपको सड़क किनारे इंतजार करना पड़ सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news