बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हरिहरगंज में जनसभा को किया संबोधित, कहा- डबल इंजन की सरकार से झारखंड का विकास संभव

    बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हरिहरगंज में जनसभा को किया संबोधित, कहा- डबल इंजन की सरकार से झारखंड का विकास संभव

    पलामु (PALAMU) : झारखंड प्रदेश का विकास डबल इंजन सरकार ही कर सकती है. इसके लिए यहां  एनडीए की सरकार बनाना बेहद जरूरी है. ये बातें बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को हरिहरगंज के सीता हाई स्कूल के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही. वे यहां हरिहरगंज- हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थें.

    उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार है, यदि हुसैनाबाद से कमलेश कुमार सिंह को विजयी बनाते है तो झारखंड में भी एनडीए की सरकार बनाने में मदद मिलेगी. कमलेश सिंह को जीतते हैं, तो भाजपा मजबूत होगा. झारखंड मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा. डबल इंजन की सरकार झारखंड प्रदेश के संसाधनों का उपयोग कर तेजी से विकास कर सकेगी. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आरक्षण व विकास विरोधी है.

    कार्यक्रम में प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह, सूर्या सोनल सिंह, उड़ीसा के सांसद रविंद्र नारायण बहेरा, उत्तर प्रदेश विधायक लाल बहादुर चौधरी, भाजपा नेता अशोक सिंह, रामप्रवेश सिंह, राजीव रंजन, सत्येंद्र मेहता ,बल्लू बलराम,आजसू नेता दिलीप चौधरी, जितेंद्र विश्वकर्मा, अजीत सिंह, रामजी पासवान, भाजपा नेता मनीष सिंह,अखिलेश मेहता, धनंजय जायसवाल, मुन्ना विश्वकर्मा, मुखिया विनय सिंह, सनी गुप्ता, उदय सिंह, अजय सिंह, नीरज सिंह, जनेश्वर भुईयां, रामप्रवेश भुइयां, पप्पू सिंह, विकास वत्स, जितेंद्र मेहता, रामवृक्ष मस्ताना, सत्येंद्र पासवान, पिंटू सिंह, टंटू मिश्रा, दिनेश गुप्ता, डॉ प्रमोद कुमार, रामू यादव, विजय प्रजापति, कपेश्वर सिंह, अरविंद सिंह, संदीप पासवान, विनय पासवान, दिनेश गुप्ता सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थें.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news