लालू यादव की बराबरी में आ गए बिहार सीएम नीतीश कुमार, अगले सीएम पर छंटने लगा संस्पेंस !

    लालू यादव की बराबरी में आ गए बिहार सीएम नीतीश कुमार, अगले सीएम पर छंटने लगा संस्पेंस !

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :नीतीश कुमार अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं. इसके साथ ही चारों सदनों में जाने वाले लालू प्रसाद यादव के बाद वह दूसरे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब सांसद बन गए है. शुक्रवार को उन्होंने राज्यसभा सांसद की शपथ ली. उपराष्ट्रपति ने उन्हें शपथ दिलाई. 

    इस मौके पर एनडीए के कई नेता मौजूद थे.  मिली जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार आज ही शाम तक पटना लौट सकते है.  उसके बाद वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगें।  नीतीश कुमार के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, एनडीए सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इस पर बिहार बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में आहूत की गई  है.  इस बैठक के लिए  दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता दिल्ली में हैं. 

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में सीएम को लेकर सहमति  बनाने का प्रयास होगा।  इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी और उस में  मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगेगी।  हो सकता है कि दिल्ली में ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा हो जाए.  यह भी हो सकता है कि पटना में पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नाम की घोषणा हो.  फिलहाल सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल के नेता हैं और विजय कुमार सिन्हा  उप नेता हैं.



    Related News