BIG BREAKING : वृद्ध दंपत्ति की हत्या से दहली उपराजधानी दुमका

    BIG BREAKING : वृद्ध दंपत्ति की हत्या से दहली उपराजधानी दुमका

     

     दुमका(DUMKA): जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चोरकटा गांव में अज्ञात लोगों ने वृद्ध दंपति की घर में ही गला रेत हत्या कर दी.बुधवार की शाम करीब नौ बजे घर वालों से सूचना मिलने पर  एसडीपीओ, डीएसपी सहित मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की.हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.
     

    जानकारी के अनुसार नव गोपाल साहा उर्फ मथुरा साह (उम्र 65 वर्ष) और उनकी पत्नी बीमु बाला साह( 55 वर्ष) दो दिनों से घर में अकेली थी.परिवार के सभी सदस्य सोमवार को मनसा पूजा में गोड्डा गए हुए थे.शाम करीब नौ बजे परिवार के सदस्य घर लौटे.दरवाजा बंद पाया.परिजन दूसरे गेट से अंदर जाकर देखा तो दंपति मरे पड़े हुए थे.

    शव खून से लथपथ पड़ा था.सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की.गांव वालों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम दोनों दंपतियों को एक साथ देखा गया था.इस घटना को मंगलवार की देर रात या बुधवार की सुबह अंजाम दिया गया है.मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार का कहना है कि अभी छानबीन चल रही है.हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है.परिवार वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं. डंडा से पीट-पीटकर वारदात को अंजाम दिया गया है.शव को कब्जे में  लेने का प्रयास किया जा रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news