BIG UPDATE : 61 प्रखंड विकास पदाधिकारियों  का तबादला फिलहाल स्थगित 

    BIG UPDATE : 61 प्रखंड विकास पदाधिकारियों  का तबादला फिलहाल स्थगित

    धनबाद(DHANBAD): गुरुवार को स्थानांतरित किए गए कुल  61 प्रखंड विकास पदाधिकारियों  का तबादला अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.  सभी उपायुक्त  एवं उप विकास आयुक्त को जारी पत्र में कहा गया है कि मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग द्वारा द्वितीय विशेष मतदाता पुनरीक्षण से सम्बंधित   पदाधिकारी के स्थानांतरण और पदस्थापन पर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि दिनांक 20 अगस्त तक पाबंदी लगाई गई है.  

    उस आलोक में विभागीय निर्गत अधिसूचना संख्या 26  64 से लेकर  2724 दिनांक 24. 7 . 24 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जाता है.  यानी सभी  सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने पद पर बने रहेंगे.



    Related News