बिग अपडेट: धनबाद में संजीव अग्रवाल होंगे मेयर के भाजपा समर्थित उम्मीदवार,विधायक राज सिन्हा ने की पुष्टि

    बिग अपडेट: धनबाद में संजीव अग्रवाल होंगे मेयर के भाजपा समर्थित उम्मीदवार,विधायक राज सिन्हा ने की पुष्टि

    धनबाद(DHANBAD):भाजपा ने फिर धनबाद में एक बार चौंकाने वाला निर्णय लिया है. धनबाद मेयर पद पर संजीव अग्रवाल भाजपा समर्थित उम्मीदवार होंगे. विधायक राज सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया  पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की है.

     उन्होंने कहा है कि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री संजीव अग्रवाल जी को मेयर प्रत्याशी होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव समर्पण और कर्मठ नेतृत्व से नगर का सर्वांगीण विकास होगा और जनता की अपेक्षाएं पूरी होगी. ईश्वर आपको इस महत्वपूर्ण दायित्व में अपार सफलता प्रदान करें .वैसे संजीव अग्रवाल का नाम पिछले कई दिनों से चर्चा में था. नगर निकाय का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, फिर भी पार्टियां किसी न किसी उम्मीदवार का समर्थन कर रही हैं.

    धनबाद से कई उम्मीदवार रेस में में है .चर्चा है कि 4 तारीख को पूर्व विधायक संजीव सिंह, सांसद ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी भी नामांकन कर सकती है. लेकिन संजीव अग्रवाल के समर्थन की घोषणा के बाद अब आगे क्या होगा, यह कहना जल्दबाजी होगी.



    Related News