Big Update : रांची का मौसम हुआ कूल-कूल! तापमान में 10-12 डिग्री की गिरावट, गर्मी में हो रहा ठंडी का एहसास

    Big Update : रांची का मौसम हुआ कूल-कूल! तापमान में 10-12 डिग्री की गिरावट, गर्मी में हो रहा ठंडी का एहसास

    रांची(RANCHI):  राजधानी में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है. आज शहर में झमाझम बारिश और गर्जन के साथ तेज हवायें चल रहीं हैं. वहीं शहर का तापमान 10 से 12 डिग्री गिर गया है. मौसम बिल्कुल कूल-कूल हो गया है. ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी से आराम दे रही है.

    जहां अप्रैल के महीने में झारखंड के लोगों को गर्मी और हीट वेव की मार झेलने पड़ी थी वहीं अब मई के गर्म महीने में लोगों को गर्मी से राहत मिली है.  क्योंकि सूबे का तापमान लगातार नीचे जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है. यानी लोगों को गर्मी से राहत रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार आज अलग-अलग जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही वज्रपात को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.  जिन इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है उसमें साहिबगंज, गिरिडीह, देवघर,खूंटी,पाकुड़,गोड्डा धनबाद,बोकारो, राजधानी रांची,पश्चिमी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम जिला शामिल है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news