Big Update-"मौत की कफसिरप": रेड में धनबाद में तो ताले लटके मिले लेकिन यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता!

    झारखंड के धनबाद का भी नाम इसमें प्रमुखता से सामने आया था.  जांच में यह बात सामने आई है कि कफसिरप का कारोबार रांची से लेकर बनारस तक फैला हुआ था

    Big Update-"मौत की कफसिरप": रेड में धनबाद में तो ताले लटके मिले लेकिन यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता!

    धनबाद(DHANBAD): "मौत की कफसिरप" मामले में धनबाद में छापेमारी में तो कुल छह सेल्स प्रतिष्ठानों पर ताला  लटका  मिला लेकिन यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.  लखनऊ में एसटीएफ ने अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है.  पूछताछ में कई खुलासे  हुए हैं.  अब धीरे-धीरे मौत की  "कफसिरप" की परतें  खुलेंगी।  सूत्रों के अनुसार अमित यादव लंबे समय से कोडिन युक्त कफसिरप की तस्करी से जुड़ा हुआ था और इसके तार   उत्तर प्रदेश, झारखंड के रांची ,धनबाद से  जुड़े हुए थे. 

     झारखंड के धनबाद का भी नाम इसमें प्रमुखता से सामने आया था.  जांच में यह बात सामने आई है कि कफसिरप का कारोबार रांची से लेकर बनारस तक फैला हुआ था.   धनबाद की छह  फॉर्म रांची के तुपुदाना निवासी व शैली  ट्रेडर्स के संचालक से कोडिनयुक्त कफसिरप खरीदे थे.  रांची की एक विशेष टीम ने धनबाद  पुलिस के साथ सभी ठिकानों पर छापेमारी की थी.  

    सभी फार्मो पर ताले लटके मिले।  सूत्रों के अनुसार रांची स्थित शैली ट्रेडर्स से फर्जी और जाली जीएसटी चालान और बिलों के जरिए कोडिन युक्त कफसिरप की बड़ी खेप  देश के अलग-अलग हिस्सों में बेचने का खुलासा हुआ था.  इस मामले में बड़ा  नेटवर्क सक्रिय है.  अब आगे क्या होता है, यह  देखने वाली बात होगी।

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news