Big Update: भाजपा  के सभी "हैवी वेट" बने आदित्य साहू के प्रस्तावक, 21 कौन होंगे राष्ट्रीय परिषद सदस्य !

    Big Update: भाजपा  के सभी "हैवी वेट" बने आदित्य साहू के प्रस्तावक, 21 कौन होंगे राष्ट्रीय परिषद सदस्य !

    धनबाद (DHANBAD) : जैसा तय था भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को नामांकन  किया. रांची में  एक भाजपा नेता से मिली जानकारी के अनुसार उनके प्रस्तावको में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, विद्युत वरण  महतो  सहित अन्य शामिल है.  

    बताया गया है कि प्रदेश चुनाव अधिकारी बुधवार को आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने की आधिकारिक घोषणा करेंगे.  इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की भी घोषणा होगी.  

    राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद के लिए कुल 21 नॉमिनेशन किए गए है.  इनमें कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, समीर उरांव, यदुनाथ  पांडे, चंपई सोरेन, संजय सेठ, रघुवर दास, दिनेशानंद  गोस्वामी, मधु कोड़ा ,पशुपतिनाथ सिंह, रविंद्र कुमार राय, अमर कुमार बाउरी , नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, जीतू चरण राम, अभय कांत प्रसाद, प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, दीपक प्रकाश, गीता कोड़ा  के नाम शामिल है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News