विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार के घर बड़ी चोरी ,जानिए घर में घुस चोरों ने क्या क्या किया 

    विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार के घर बड़ी चोरी ,जानिए घर में घुस चोरों ने क्या क्या किया 

    धनबाद(DHANBAD) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ एसके एल दास के घर रविवार की रात  चोरों ने धावा बोलकर लाखों की संपत्ति उड़ा ली है. डॉक्टर दास कुसुम बिहार के कात्यायनी टावर में रहते है. उनके फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की है.  सूचना मिलने के बाद सोमवार की सुबह सरायढेला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की. डॉक्टर  दास 21 जनवरी को अपनी बेटी के घर दिल्ली गए थे. उन्होंने अपने घर की जिम्मेवारी नौकरानी को दे रखी थी. 

     सोमवार की सुबह पड़ोसी ने सूचना दी
     
    सोमवार की सुबह उनके पड़ोसी ने सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. डॉक्टर दास ने मामले की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी.   सरायढेला थाना प्रभारी को भी सूचना दी, तब जाकर मामले का पता चला. चोरों ने  सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ डाला है. घटना की सूचना के बाद डॉक्टर दास धनबाद के लिए रवाना हो गए है. उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि कुल कितने की  चोरी हुई है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news