दुमका पुलिस की बड़ी सफलता, किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 

    दुमका पुलिस की बड़ी सफलता, किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार टीम गठित कर घटना को अंजाम देने वाले रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि घटना में शामिल शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

    क्या है मामला 

    बता दें कि दुमका जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सोहराय पर्व मना कर लौट रही एक किशोरी के साथ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना 14 जनवरी की रात की बताई जा रही है. इस मामले में 2 दिनों तक पीड़िता के परिजन भी चुप रहे. लेकिन जब किशोरी की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो बुधवार को यह मामला संज्ञान में आया. परिजन पीड़िता को लेकर रामगढ़ थाना पहुंचे जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया. मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. प्राथमिकी दर्ज होते हैं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी कार्यालय द्वारा रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई. 

    रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news