बिस्टुपुर पुलिस की बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

    बिस्टुपुर पुलिस की बड़ी सफलता, ब्राउन शुगर के साथ एक महिला समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल बिस्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.  साथ ही पुलिस ने एक महिला सहित कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी की है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 15 हजार रुपए कैश और 4 मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है. इसकी जानकारी सीसीआर डीएसपी अंजनी कुमार तिवारी ने प्रेस वार्ता कर दी है.

    शहर के रिहायशी इलाकों में करते थे काम

    उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी तस्कर शहर के रिहायशी इलाकों में ब्राउन शुगर का काम किया करते थे.  उन्होंने कहा कि ये सभी आरोपी जुबली पार्क, बिस्टुपुर पीएम मॉल, जुगसलाई, मानगो और साकची क्षेत्र में इनका धड़ल्ले से कारोबार चल रहा था.  बिस्टुपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एक टीम का गठन कर छापेमारी की, जिसके बाद एक-एक कर इन 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इनमें से एक महिला भी शामिल है, उन्होंने कहा कि पुलिस को इन लोगों ने और भी सूचना दी है.  अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.  डीएसपी ने कहा कि इस तरह के कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्सा नही जाएगा.  फिलहाल सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news