भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: निकाय चुनाव में बागियों के खिलाफ जल्द एक्शन!

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान: निकाय चुनाव में बागियों के खिलाफ जल्द एक्शन!

    धनबाद(DHANBAD) :  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि पार्टी एक अनुशासित संगठन है.  जहां विचारधारा और संगठन सर्वोपरि है.  उन्होंने स्पष्ट कहा है कि स्थानीय स्तर पर चुनाव होने के बावजूद पार्टी की मर्यादा और सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि बागी उम्मीदवारों की पूरी स्थिति पर संगठन नजर बनाए हुए है.  और जो भी पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाएगा, उस पर संगठन स्तर पर विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।  उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि बागियों  को लेकर जल्द ही संगठन अपना निर्णय सार्वजनिक करेगा।  यह बात उन्होंने रविवार को गिरिडीह में कही.  इधर, पता चला है कि संगठन ने  अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की है. 

     पूरे राज्य से रिपोर्ट तैयार कराई गई है.  धनबाद में भी संगठन ने इसकी सूची तैयार की है.  सूत्रों के अनुसार धनबाद महानगर अध्यक्ष ने एक सूची तैयार की है, जिसमें बागी उम्मीदवारों के नाम डाले गए हैं.  यह सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेजी गई है.   भाजपा इस बार अनुशासन को लेकर गंभीर दिख रही है.  सूत्र बताते हैं कि प्रदेश स्तर से जल्दी कुछ के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा सकती है.  जिसका प्रभाव धनबाद से लेकर अन्य जिलों में पड़ सकता है.  कई स्तरों पर यह बात सामने आ रही है कि प्रदेश अध्यक्ष के स्तर पर इस पर जल्द कोई निर्णय लिया जाएगा। 

     बता दे कि  निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है बावजूद पार्टी ने हर एक जगह अपने समर्थित उम्मीदवार की घोषणा की है.  लेकिन  कई जगह बागी उम्मीदवार खड़े हो गए हैं.  बागी उम्मीदवारों का कहना है कि चुनाव जब दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, तो वह पार्टी से बंधे रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।  इधर, पार्टी का कहना है कि चुनाव दलीय  आधार पर जरूर नहीं हो रहा है, लेकिन पार्टी की मर्यादा और सिद्धांतों के खिलाफ चलने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  इस बार निकाय चुनाव में भाजपा पूरी तरह से गंभीर है और समर्थित उम्मीदवारों की  पीठ पर संगठन खड़ा हो गया है. 

     इधर, यह भी  पता चला है कि कांग्रेस भी चाबुक चलाना शुरु कर दी है.  जमशेदपुर में कुछ बागी नेताओं को कांग्रेस ने पार्टी से निलंबित कर दिया है.  उल्लेखनीय है कि इस बार निगम चुनाव में महागठबंधन भी तार -तार  हुआ है.  झामुमो  और कांग्रेस के उम्मीदवार भी कई जगह आमने-सामने हैं.  झामुमो  इस बार निकाय चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगा हुआ है.  4 फरवरी को धनबाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिया था कि --गांव भी हमारा और शहर भी हमारा, मतलब साफ था कि निकाय चुनाव में झामुमो  मजबूती से चुनाव लड़ेगा। और अब यह दिख भी रहा है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News