Big railway News: एक ग्लास पानी ने धनबाद- गया रेल खंड की "किस्मत" का ताला कैसे खोल दिया, क्या होंगी सुविधाएं!

    Big railway News: एक ग्लास पानी ने धनबाद- गया रेल खंड की "किस्मत" का ताला कैसे खोल दिया, क्या होंगी सुविधाएं!

    धनबाद(DHANBAD) : एक ग्लास  पानी ने धनबाद- गया रेल खंड की "किस्मत" का ताला खोल दिया है.  अब इस रूट पर हाई स्पीड ट्रेन बेधड़क, बगैर किसी रुकावट के दौड़ सकेगी. अब  रेल यात्रियों को झटका महसूस नहीं होंगे.  कोच में कंपन नहीं के बराबर होगा.  इससे रेल यात्रियों को सुविधा होगी.  एक ग्लास  पानी ने  कैसे इस रूट की किस्मत खोली ,इसकी  जानकारी रेलवे के  अधिकृत सूत्र ने ही दी है.  बताया गया है कि बंधुआ - कोडरमा- धनबाद रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग  निरीक्षण के दौरान ट्रेन की गति जब 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंची, तब भी ग्लास का पानी पूरी तरह से स्थिर रहा.  मतलब रेलवे ट्रैक सेमी स्पीड  ट्रेनों के लिए पूरी तरह से तैयार है. 

    महाप्रबंधक  छत्रपाल  सिंह ने शुक्रवार को किया इंस्पेक्शन 

    बताया गया है कि पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक  छत्रपाल  सिंह द्वारा शुक्रवार को  बख्तियारपुर-राजगीर- तिलैया-कोडरमा-धनबाद रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया.  निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचई प्रणाली तथा रेलवे ट्रैक के रख-रखाव सहित संरक्षा एवं सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया.  वापसी में, महाप्रबंधक ने  झाझा-किउल-राजेन्द्र पुल-बरौनी रेलखंड का भी विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. बंधुआ-कोडरमा-धनबाद रेलखंड के विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान ट्रेन की गति जब 150 किमी/घंटा तक पहुँची, तब भी “ग्लास में पानी पूर्णतः स्थिर रहा” , यह धनबाद मंडल की उत्कृष्ट ट्रैक संरचना, सुदृढ़ पथ-रक्षण व्यवस्था तथा अत्याधुनिक रेलवे अवसंरचना की उच्च गुणवत्ता का स्पष्ट प्रमाण है. 

    क्या -बताया गया है रेलवे की तरफ से ,पढ़िए 

    यह  बेहतर सवारी गुणवत्ता धनबाद मंडल द्वारा अपनाई गई उन्नत प्रक्रियाओं, सतत रख-रखाव प्रबंधन तथा संरक्षा-उन्मुख कार्यप्रणाली का परिणाम है.  निरीक्षण उपरांत महाप्रबंधक द्वारा संबंधित अधिकारियों को रेल संरक्षा, सुरक्षा एवं यात्री सुविधा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. इस अवसर पर दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  विनोद कुमार तथा सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  अमित सरन, धनबाद मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक  अमित कुमार अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अधिकारियों के साथ उपस्थित थे.  

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news