बड़ी खबर: गिरिडीह में पत्थर खदान को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, वर्चस्व की जंग में कई जख़्मी 

    बड़ी खबर: गिरिडीह में पत्थर खदान को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, वर्चस्व की जंग में कई जख़्मी

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके के दलगी गांव में पत्थर खदान में वर्चस्व की जंग में दो गुटों में गोली फायरिंग की घटना हुई. जानकारी के अनुसार तीन राउंड से अधिक गोली चली. जिसमे कई लोग जख़्मी भी हुए. एक युवक के पांव में गोली लगा. जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाले अधिकांश बिहार के युवक बताए जा रहे है. 

    करीब आधा दर्जन लोग जख़्मी

    जानकारी के अनुसार वर्चशव के इस लड़ाई में करीब आधा दर्जन लोग जख़्मी हुए. घटना कि जानकारी मिलते ही जमुआ थाना पुलिस भी दलगी गांव के उस खदान में पहुंच कर घायलो को जमुआ के स्वास्थ्य केन्द्र में भिजवाया. जहाँ सभी का शुरुवाती इलाज के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

    कई दिनो से विवाद चल रहा था

    जानकारी के अनुसार पत्थर खदान में वर्चशव को लेकर पिछले कई दिनो से विवाद चल रहा था. पत्थर खदान तुलसी वर्मा, राजू वर्मा और सुबोध के नाम से था, और बिहार के लोग इस खदान में वर्चस्व जमाना चाहते थे. लिहाजा, बिहार के करीब दर्जन भर लोग दलगी गांव में डेरा जमाए हुए थे. इसी क्रम में मंगलवार कि सुबह गोलीबरी की घटना हुई.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news