BIG NEWS:मोहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा दिखाना पड़ा महंगा, प्रिंटिंग प्रेस समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

    BIG NEWS:मोहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा दिखाना पड़ा महंगा, प्रिंटिंग प्रेस समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

    बिहार(BIHAR): बिहार के कैमूर से एक बड़ी खबर आ रही है. जहां मोहर्रम जुलूस को लेकर कैमूर प्रशासन पूरी तरीके से सख्त नजर आ रही है. मोहनिया स्थित सभी प्रिंटिंग प्रेस दुकानों पर छापेमारी चल रही है बता दें कि बिहार में बीते दिनों मोहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन के झंडे और शर्ट पहने लोगों ने सड़क पर हुड़दंग काटा था, जिसे लेकर बिहार सरकार ने सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. वहीं आज कैमूर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोहनिया में कुछ प्रिंटिंग प्रेस दुकानों पर फिलिस्तीन के झंडे और शर्ट बनाई जा रही है, जिसे लेकर मोहनिया एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर सभी दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें पुलिस को ऐसी कोई भी आपत्तिजनक चीज बराबर नहीं हुई. हालांकि प्रशासन का कहना है कि जितने प्रेस वालों पर शक था उन्हें वार्निंग दिया गया हैस. साथ ही मोहर्रम जुलूस पर कड़ी नजर रखी जाएगी. अगर कोई भी व्यक्ति जुलूस के दौरान आपत्तिजनक सामान के साथ पकड़ता है तो उसपर कार्रवाई होगी. साथ ही दुकानदार के उपर भी कार्रवाई होगी जो ऐसी आपत्तिजनक सामानों को प्रिंट कर बेचेगा.

    रिपोर्ट-ऋषिनाथ  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news