बड़ी खबर: कोडरमा में युवक का शव मिलने से सनसनी , परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

    बड़ी खबर: कोडरमा में युवक का शव मिलने से सनसनी , परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

     

    कोडरमा(KODERMA):जिले के झुमरी तिलैया में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.मृतक की पहचान गोलू श्रीवास्तव (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता झूलन श्रीवास्तव, निवासी इंदरवा बस्ती के रूप में हुई है.घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच में जुटी है.


    मिली जानकारी के अनुसार, युवक का शव बाईपास पुल के समीप बरामद किया गया.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

    परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    परिजनों का आरोप है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है.उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

    बालू सप्लाई का करता था काम

    बताया जा रहा है कि मृतक गोलू श्रीवास्तव बालू सप्लाई का कार्य करता था.ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं व्यवसायिक विवाद या आपसी रंजिश तो घटना की वजह नहीं है.

    रिपोर्ट:अरुण बर्णवाल 



    Related News