बड़ी खबर: रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और सीएम ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

    बड़ी खबर: रांची पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और सीएम ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

    रांची (RANCHI): रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ है. उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. साथ ही राष्ट्रपति के स्वागत के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

    मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति अब हेलीकॉप्टर के जरिए जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी उनके साथ जमशेदपुर के लिए प्रस्थान कर चुके हैं.

    राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट से लेकर आगे के मार्ग तक विशेष इंतजाम किए हैं. जमशेदपुर में भी उनके स्वागत की व्यापक तैयारी की गई है.

    राष्ट्रपति का यह दौरा कई अहम कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उनके आगमन से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news