बड़ी खबर: पुलिस की भूमिका में निरसा विधायक अरूप चटर्जी,मैथन टोल प्लाजा पर पकड़ रहे अवैध कोयला लोड गाड़ियां!

    बड़ी खबर: पुलिस की भूमिका में निरसा विधायक अरूप चटर्जी,मैथन टोल प्लाजा पर पकड़ रहे अवैध कोयला लोड गाड़ियां!

     

    धनबाद(DHANBAD): निरसा के माले विधायक तय घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की शाम को "पुलिस" की भूमिका में दिखे. वह निरसा विधानसभा क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरकर अवैध कोयला ,लोहा लोड गाड़ियों को पकड़ने का काम कर रहे हैं. 

    बताया जाता है कि अवैध रूप से कोयला, लोहा और बालू चोरी के खिलाफ निरसा विधायक सोमवार को झारखंड बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा पहुंचकर अवैध गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया. विधायक के साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे. उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन अवैध कारोबार पर जब तक पूरी तरह से रोक नहीं लगा देता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. 

    बताया जाता है कि विधायक के अभियान के बाद कोयला चोरों की गाड़ियां मुख्य सड़क छोड़कर कहीं किनारे खड़ी कर दी गई है. बता दें कि विधायक ने घोषणा की थी कि अगर पुलिस प्रशासन अवैध लोड गाड़ियों को नहीं पकड़ता है, तो वह पड़कर पुलिस के हवाले कर देंगे. अभी तक कितनी गाड़ियां पकड़ में आई हैं, इसकी सूचना नहीं मिली है. लेकिन मैथन चेक पोस्ट पर उनके जमे होने की पक्की सूचना मिली है.



    Related News