Big breaking : Rape with foreign women in Dumka, दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंग रेप की खबर , अबतक 3 के गिरफ्तारी की सूचना , घटना के बाद पुलिस प्रशासन रेस

    Big breaking : Rape with foreign women in Dumka, दुमका में विदेशी महिला के साथ गैंग रेप की खबर , अबतक 3  के गिरफ्तारी की सूचना , घटना के बाद पुलिस प्रशासन रेस

    Gang Rape With Foreigner : दुमका से शर्मनाक और चौकाने वाली घटना सामने आ रही है 

    बड़ी खबर दुमका से है, जहां एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप की सूचना आ रही है। महिला स्पेन की बताई जा रही है, जो अपने पति के साथ भारत भ्रमण पर निकली है। हंसडीहा के रास्ते दंपति को भागलपुर जाना था लेकिन कल रात दंपति कुरमाहाट के समीप टेंट लगाकर रात बिताने लगे। इसी बीच देर रात 5 की संख्या में अपराधियों ने टेंट से महिला को अपने कब्जे में ले कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह जब इसकी जानकारी हंसडीहा थाना को दी गई तो पुलिस सक्रिय हुई। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में चल रहा है। जिले के अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोई भी पुलिस पदाधिकारी फिलहाल काल रिसीव नहीं कर रहे हैं।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news