बड़ी खबर: हजारीबाग में बड़ी लूट,बंदूक की नोक पर साफ कर दिया आभूषण दुकान,विरोध करने पर मारी गोली

    हजारीबाग जिले के बड़कागाँव थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई. जहां दुकान खुलते ही लूटेरे पहुंचे और बंदूक की नोक पर सोने चांदी लूट लिया. वहीं जब स्थानीय लोगों ने इस लूट का विरोध किया. तो अपराधियों ने अंधा धुन गोली चला दी. जिसमें एक स्थानीय को गोली लग गई. जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.

    बड़ी खबर: हजारीबाग में बड़ी लूट,बंदूक की नोक पर साफ कर दिया आभूषण दुकान,विरोध करने पर मारी गोली

    रांची(RANCHI): हजारीबाग जिले के बड़कागाँव थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई. जहां दुकान खुलते ही लुटेरे पहुंचे और बंदूक की नोक पर सोने चांदी लूट लिया. वहीं जब स्थानीय लोगों ने इस लूट का विरोध किया. तो अपराधियों ने अंधा धुन गोली चला दी. जिसमें एक स्थानीय को गोली लग गई. जिसके बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.

    बताया जा रहा है कि घटना सुबह 10 बजे की है. जब प्रभु सोनी अपनी दुकान को खोल कर बैठे थे. इसी बीच अचानक बाइक सवार अपराधी पहुंचे और दुकान को निशाना बना लिया. गन पॉइंट पर दुकानदार को लेकर उनके आभूषण को बैग में भरा और भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन इस बीच आस पास मौजूद लोगों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की. जिसमें अपराधियों ने अंधाधुन गोली चलानी शुरू कर दी. जिसमें एक युवक घायल भी हो गए.

    घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. आस पास के CCTV कैमरे को खंगाला जा रहा है. साथ ही घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया गया है. पूरे जिले के थाना को अलर्ट किया गया है. जिससे अपराधियों की गिरफ़्तारी हो सके.       

                        


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news