साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन ली.जानकारी के अनुसार बरहरवा-राजमहल मुख्य सड़क पर दिग्घी फाटक के समीप जुगाड़ गाड़ी (भुट भुटि या) और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतकों की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के धोबी पोखर निवासी करीम खान और उत्तर प्रदेश के छावनी थाना क्षेत्र से शादी समारोह में शामिल होने आए मोहम्मद कलीम के रूप में हुई है, दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.वहीं इस हादसे में बरहरवा थाना क्षेत्र के कहर पाड़ा निवासी नईम शेख गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया,जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है उन्होंने प्रशा सन से उचित मुआवजा और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
रिपोर्ट-साहिबगंज ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
4+


