गढ़वा: आधी रात प्रेमी से मिलने मंदिर पहुंची थी प्रेमिका, अगली सुबह घरवालों को मिली लाश

    गढ़वा: आधी रात प्रेमी से मिलने मंदिर पहुंची थी प्रेमिका, अगली सुबह घरवालों को मिली लाश

    गढ़वा (GARHWA) : झारखंड के गढ़वा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के मरदा गांव में मंदिर के पास सातवीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा का शव बरामद किया है. फिलहाल स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्ट के लिए गढ़वा भेज दिया है. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच करते हुए छात्रा के कथित प्रेमी भेजरिया गांव निवासी पितरूस सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कथित प्रेमी पितरूस सिंह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 7वी में पढ़ने वाली अपनी प्रेमिका को रात के 11 बजे मंदिर के पास मिलने बुलाया था. जिसके बाद उसने प्रेमिका के साथ गलत काम कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी प्रेमी ने शव को पहले प्रेमिका के नये घर के बरामदे में रख दिया और इसकी जानकारी प्रेमिका के घरवालों को दी थी. जिसके बाद घर वालों को इसकी जनकारी मिली. सूचना मिलने के बाद से ही छात्रा के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news