दुमका से बड़ी खबर : कांवरियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल

    दुमका से बड़ी खबर : कांवरियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, 2 दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल

    दुमका जिला के जरमुंडी थाना के चोरखेदा मोड़ के समीप कांवरियों से भरा पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के बाद स्थल पर अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु धनबाद के बाघमारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पिकअप वैन को डबल डेकर का रूप देकर श्रद्धालु देवघर के बाद बासुकीनाथ आ रहे थे। इसी क्रम में गरडी होते हुए दर्शनीया टीकर आने वाले मार्ग पर तीखी मोड़ और तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर वाहन पलट गई।

    सूचना मिलते ही निरंजन मंडल पहुंचे मदद करने 

    सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल घटना स्थल पर पहुचे। सूचना स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ जिले के वरीय अधिकारियों को दी गयी। निजी वाहन और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लगभग एक दर्जन कांवरिया को बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news