बड़ी खबर: पलामू में गोलीबारी,बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली

    बड़ी खबर: पलामू में गोलीबारी,बाइक सवार अपराधियों ने युवक को गोली

    पलामू(PALAMU): जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों ने खुलेआम गोलीबारी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है. शहर के सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. जिससे उसकी हालत गंभीर बनी है. तुरंत स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका ईलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.      

    बता दे कि मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ कौड़िया गांव की घटना है.  रविवार शाम करीब 5 बजे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.  घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. साथ ही घायल युवक से घटना की जानकारी लेने पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे.   

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. बीते कुछ दिन पहले ही विनीत तिवारी की हत्या की गई है. जिसमें पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. कई जगह छापेमारी कर चुकी. लेकिन आरोपी अब तक पुलिस से बचता आरहा है. वहीं अब सदर थाना क्षेत्र में गोली बारी की घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़ा हुआ है.       



    Related News