बड़ी खबर:रेलवे के वरीय अधिकारी को सीबीआई ने ऐसे किया ट्रैप,पचास हजार घूस की रकम बरामद

    बड़ी खबर:रेलवे के वरीय अधिकारी को सीबीआई ने ऐसे किया ट्रैप,पचास हजार घूस की रकम बरामद
    धनबाद रेल मंडल के वरीय विद्युत अभियंता संजीव कुमार की चर्चा धनबाद से लेकर दिल्ली तक हो रही है. आखिर हो भी क्यों नहीं ,इतने बड़े पद पर बैठे अधिकारी को सीबीआई ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है .

    धनबाद: धनबाद रेल मंडल के वरीय विद्युत अभियंता संजीव कुमार की चर्चा धनबाद से लेकर दिल्ली तक हो रही है. आखिर हो भी क्यों नहीं ,इतने बड़े पद पर बैठे अधिकारी को सीबीआई ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है .

    सीबीआई की टीम ने₹50,000 घूस लेते पकड़ा है. संजीव कुमार पर आरोप है कि विद्युत विभाग का बिल पास करने के एवज में विनोद नगर, धनबाद के निवासी ठेकेदार अनिल झा से घूस मांग रहे थे. ठेकेदार घूस देना नहीं चाह रहा था. इस वजह से बिल काफी समय से लटका हुआ था. 

    ठेकेदार ने इसकी सीबीआई से शिकायत की. सीबीआई ने शुक्रवार को जाल बिछाकर गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि घूस देने का स्थान शुक्रवार को ही तय किया गया था. धनबाद के पूजा टॉकीज के पास कार में घूस की रकम दी गई. रकम लेकर संजीव कुमार कार्यालय पहुंच गए. उसके बाद सीबीआई की टीम ने संजीव कुमार पर शिकंजा कस दिया. 

    उनके ऑफिस के ड्रॉअर से पैसा बरामद किया गया. घर से भी पैसे बरामद किए जाने की सूचना है .जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम देर रात तक डीआरएम कार्यालय स्थित संजीव कुमार के चेंबर में जमी रही. संजीव कुमार के कार्यालय के अन्य संचिकाओं को भी खंगाला गया. उनके पीए के दफ्तर की भी जांच की गई. 

    बताया जाता है कि सीबीआई की टीम कार्यालय में संजीव कुमार से पूछताछ कर रही थी, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं थी. संजीव कुमार का कार्यालय डीआरएम बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित है. सीबीआई की टीम संजीव कुमार को उनके चेंबर में बैठाकर घंटों पूछताछ की. लेकिन इसकी भनक कार्यालय के किसी कर्मी को नहीं थी. शाम में जब एक कर्मचारी फाइल पर सिग्नेचर कराने के लिए चैंबर में घुसा, उसके बाद लोगों को पता चला कि सीबीआई की टीम ने संजीव कुमार को ट्रैप कर लिया है.

    रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news