बड़ी खबर:साहिबगंज में CBI की दबिश से हड़कंप,करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का मामला, एक गिरफ्तार

    CBI action in Sahibganj:साहिबगंज जिले में फिर एक बार सीबीआई की छापेमारी से हड़कंप मच गई है,जानकारी के अनुसार बैंक फ्रॉड के मामले में सीबीआई की टीम पटना से साहिबगंज पहुँचकर जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है

    Big news: CBI raid in Sahibganj creates stir, case of fraudulent withdrawal of crores of rupees, one arrested।बड़ी खबर:साहिबगंज में CBI की दबिश से हड़कंप,करोड़ों रुपये की फर्जी निकासी का मामला, एक गिरफ्तार

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में फिर एक बार सीबीआई की छापेमारी से हड़कंप मच गई है,जानकारी के अनुसार बैंक फ्रॉड के मामले में सीबीआई की टीम पटना से साहिबगंज पहुँचकर जीरवा बाड़ी थाना क्षेत्र के अंजुमन नगर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 62 वर्षीय अब्दुल गनी के रूप में हुई है.

     बैंक फ्रॉड से संबंधित केस में एक गिरफ्तार

    सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि अब्दुल गनी पर पटना के एक बैंक से करोड़ों रुपये की निकासी से जुड़े धोखाधड़ी मामले में संलिप्त होने का आरोप है.आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर अंजुमन नगर में रह रहा था.जानकारी के अनुसार,करीब पांच वर्ष पूर्व उसने अपने पुत्र के साथ अंजुमन नगर में एक बना हुआ मकान खरीदकर वहां रहना शुरू किया था.सीबीआई को जब उसकी लोकेशन की पुख्ता जानकारी मिली तो जीरवा बाड़ी थाना एवं मुफस्सिल थाना पुलिस के सह योग से अंजुमन नगर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

    सीबीआई की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना

    गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम साहिबगंज से आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई.सूत्रों के अनुसार आगे बताया जा रहा है कि अब्दुल गनी पर कटिहार जिले के मनिहारी अंचल अंतर्गत इनायतपुर कंटकोष गांव में अप ने रिश्तेदारों की जमीन गलत तरीके से बेचने का भी आरोप है,फिलहाल सीबीआई की टीम के द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news