बड़ी खबर: गिरिडीह में कुए से बरामद हुआ दो छात्राओं का शव ,जांच में जुटी पुलिस   

    बड़ी खबर: गिरिडीह में कुए  से बरामद हुआ दो छात्राओं का शव ,जांच में जुटी पुलिस

     गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह जिले सरिया थाना क्षेत्र में एक साथ दो बच्ची की लाश कुए से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर दोनों शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई. घटना बागोडीह  पंचायत के लालोकोनी गांव की है

     बता दे कि गाँव के ही कुछ लोगों जब कुएं में शव देखा तो इसकी सूचना गाँव के गणमान्य लोगों को दी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ही दोनों लड़कियों के शव को कुएं से बाहर निकाला. दोनों की पहचान हदीस अंसारी की पुत्री नगमा खातून और चरकू मियां की पोती शाहीन परवीन के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवो को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.

    फिलहाल घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है. तो दूसरी तरफ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.स्थानीय लोगों के मुताबिक  दोनों मृतिका  10 TH क्लास की छात्रा थी.  जिसका रिजल्ट 21 तारीख को आने वाला था. लेकिन रिजल्ट आने से पहले ही दोनों का शव बरामद होना कई सवालों को जन्म दे रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की तफतीश में ही घटना की हकीकत सामने आएगी

    इधर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस घटना को लेकर शोक व्यक्त किया है एवं पुलिस से मांग की है कि इस घटना के पीछे जो भी दोषी  हो उसे कड़े से कड़े सजा दी जाए. वहीं स्थानीय आजसू नेता  सह जिला परिषद सदस्य अनूप पांडे ने भी इस घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.   करने की मांग किया है.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार रजक / अशोक यादव

     



    Related News