BIG BREAKING :धनबाद के सरायढेला में आग लगने से नानी-नाती की मौत, छह घायल

    BIG BREAKING :धनबाद के सरायढेला में आग लगने से नानी-नाती की मौत, छह घायल

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार की देर रात एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग झुलसकर घायल हो गए. मृतकों की पहचान 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू और 70 वर्षीय चिंता देवी के रूप में हुई है.

    गोलू 15 दिन पहले पटना से अपनी नानी के घर आया था

    बताया गया कि प्रशांत कुमार उर्फ गोलू 15 दिन पहले पटना से अपनी नानी चिंता देवी के घर आया था.घटना के समय घर में कुल 15 लोग मौजूद थे.प्रथम तल्ले पर 8 लोग, दूसरे तल्ले पर 3 लोग और तीसरे तल्ले पर 4 लोग सो रहे थे. आग प्रथम तल्ले में लगी, जिससे घर में तेजी से धुआं फैल गया.

    सभी लोग गहरी नींद में थे

    देर रात सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आग लगने से घर में चीख-पुकार मच गई. दूसरे और तीसरे तल्ले पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन धुआं अत्यधिक होने के कारण नीचे फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई. काफी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई.

    कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

    सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.बताया जा रहा है कि  आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से हुआ है. जानकारी के अनुसार चिंता देवी अपने कमरे में हीटर चलाकर रात करीब 12 बजे सोई थीं, और करीब 1 बजे रात्रि को घर में आग लगने की सूचना अन्य लोगों को मिली, जिससे शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है.

    छह लोग भी आग की चपेट में आ गए

    इस हादसे में घर संचालक कुंदन का भांजा गोलू प्रसाद और उसकी नानी चिंता देवी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए, जिससे दोनों की मौत हो गई. वही ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे छह लोग भी आग की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news