BIG BREAKING: प्रेम प्रकाश के घर से दो AK-47 बरामद, ईडी की जांच और हुई तेज
.jpg)
.jpg)
रांची(RANCHI): ईडी रांची के 18 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इसी क्रम में ईडी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. ईडी को प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास से दो AK-47 बरामद हुआ है. इससे पहले जब ईडी ने प्रेमप्रकाश के घर छापेमारी की थी, तब एक विदेशी कछुआ भी बरामद हुआ था. बता दें कि प्रेम प्रकाश के साथ ही ईडी सीएम हेमत सोरेन के परिवार के CA जे. जयपुरियार के ठिकाने पर भी छापेमारी कर रही और कागजात खंगाल रही है.
18 जगहों पर हो रही छापेमारी
बुधवार को तड़के सुबह से ही ईडी की टीम छेपमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक ईडी रांची में 18 जगहों पर छापेमारी कर रही है. ईडी अरगोड़ा चौक के पास वसुंधरा अपार्टमेंट के आठवें तल पर पहुंची. यहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है. इसके अलावा ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार पर है. छापेमारी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है. इसके अलावा ईडी प्रेम के अशोक नगर स्थित बंद पड़े ऑफिस में छापेमारी कर रही है. ईडी ने 25 मई को भी प्रेस प्रकाश के वसुन्दरा अपार्टमेंट स्तिथ आवास और दफ्तर पर छापेमारी की थी. इसके अलावा हरमू स्तिथ आवास पर रात भर छापामारी हुई थी.
रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची
4+