Big Breaking:दुमका में दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

    Big Breaking:दुमका में दुकान के बाहर सो रहे दुकानदार की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या

    दुमका(DUMKA):बड़ी खबर झारखंड की उपराजधानी दुमका से आ रही है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारीकादर गांव में गुरुवार की देर रात घर से दूर दुकान में सो रहे लखन मंडल की अज्ञात लोगों ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह घरवालों ने खाट पर शव देखकर पुलिस काे सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छान बीन कर रही है.आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

    घर से कुछ दूर नाश्ता का दुकान चलाता था लखन

    जानकारी के अनुरूप दस साल से लखन मंडल घर से दूर जमीन खरीदकर नाश्ता की दुकान चलाता था.गुरुवार की शाम पड़ोस के चैनपुर गांव के चार लोग उसकी दुकान पर शराब पीने आए थे. इन लोगों से लखन की दुश्मनी चल रही थी. चारों के जाने के बाद दुकानदार दुकान में ताला लगाकर बाहर खाट पर सो गया.शुक्रवार की सुबह पत्नी लीलावती मंडल उठाने आई, तब उसे हत्या का पता चला.पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है.

    घटना के बाबत क्या कहना है पुलिस का

    मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रही है, लेकिन इतना भरोसा जरूर दिया कि परिजनों ने जिन लोगों पर हत्या की शंका व्यक्त की है, सभी की गिरफ्तारी होगी. फिलहाल सभी गांव से भाग गए हैं। पुलिस हर बिन्दु पर जांच कर रही है.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news