BIG BREAKING: सीता सोरेन,ढुल्लू महतो और कालीचरण के नाम पर मुहर

    BIG BREAKING: सीता सोरेन,ढुल्लू महतो और कालीचरण के नाम पर मुहर

    रांची(RANCHI): लोकसभा चुनाव की तारीखों से पहले भाजपा ने झारखंड की 11 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार की लिस्ट जारी कर दी थी.दो सीट पर दांव पेंच फसा हुआ था.लेकिन अब सभी सीट पर सस्पेंस खत्म हो गया है.झारखंड की बची हुई दो सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है.चतरा से कालीचरण सिंह,धनबाद ढुल्लू महतो और दुमका से सुनील सोरेन का पत्ता काट कर सीता सोरेन को जगह दी गई है.

    चतरा के लोकसभा चुनाव में सांसद सुनील सिंह का पत्ता काट दिया गया.सुनील सिंह का विरोध चतरा में खुल कर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा था.इसे देखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने फैसला लिया और चतरा के कालीचरण सिंह पर दांव खेल दिया है.

    वहीं अगर धनबाद की बात करें तो धनबाद के सांसद PN सिंह को उम्र और अंदर खाने विरोध होने के कारण इस बार मौका नहीं दिया गया.धनबाद से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के नाम पर मुहर लगाया है.ढुल्लू महतो पार्टी में काफी सक्रिय रहते है.यही कारण है कि भाजपा ने ढुल्लू पर भरोसा जताया है.

    वहीं दुमका से सांसद सुनील सोरेन के नाम की घोषणा पहली सूची में कर दी गई थी.लेकिन बीच में सीता सोरेन भाजपा में शामिल हुई तो उनके नाम की चर्चा होने लगी थी.लेकिन अब भाजपा ने साफ कर दिया.दुमका से टिकट सीता सोरेन को दिया है.



    Related News