BIG BREAKING : हावड़ा-मुंबई रेल हादसे में मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी रेलवे

    BIG BREAKING : हावड़ा-मुंबई रेल हादसे में मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी रेलवे

    सरायकेला (SARAIKELA): दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के पोटोबेड़ा गांव के सीपर हावड़ा- मुंबई मेल एक्सप्रेस रेल हादसे में मारे गए मृतकों के आश्रितों को रेलवे ने 10-10 लाख और घायलों के परिजनों को एक- एक लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. हादसे का जायजा लेने पहुंचे रेल दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल मिश्रा ने इसकी जानकारी दी है.

    दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने दी जानकारी

    अनिल मिश्रा ने जानकारी देते हुए दो यात्रियों के मौत की पुष्टि की है. वहीं आठ यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में ईलाज के लिए भेजा गया है. उन्हें मामूली चोटें आईं हैं. जीएम ने बताया कि सुबह 3:40 में यह हादसा हुआ है. उन्होंने बताया कि राजखरसावां रेलवे स्टेशन से हावड़ा मुंबई मेल 3:34 में क्रॉस की थी. राजखरसावां और बड़ाबंबो रेलवे स्टेशन के बीच जिस जगह घटना घटी. वहां मालगाड़ी डीरेल हुई थी. इसकी जानकारी गैंगमैन को स्टेशन मास्टर को देनी चाहिए थी. उसने दी या नहीं इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल इसकी जांच चल रही है. हमारी प्राथमिकता राहत और बचाव की है. फिलहाल थर्ड लाइन को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. 18 से 24 घंटे के बीच उक्त मार्ग पर आवागमन सुचारु होने की संभावना है.

    रिपोर्ट. बीरेंद्र मंडल  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news