BIG BREAKING :नामांकन करने पहुंचे जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    BIG BREAKING :नामांकन करने पहुंचे जयराम महतो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): गिरिडीह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि गिरिडीह लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने पहुंचे जयराम महतो को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताते चले कि उनकी गिरफ्तारी विधानसभा घेराव मामले में की गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए नगड़ी डीएसपी औऱ इंस्पेक्टर गिरिडीह पहुंचे थे. जिसके बाद नोमिनेशन के दिन ही जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया.

    गिरफ्तारी के बाद जयराम महतो ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि आज से दो साल पहले उन्होंने विधानसभा का घेराव किया था. उस वक्त कहा गया था कि किसी पर भी केस नहीं किया जाएगा. लेकिन चोरी छुप्पे मामला दर्ज कर आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता उनसे प्रेम करती है. जल्द ही जनता इसका जवाब देगी. बता दें कि जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय बोकारो में नामांकन पत्र खरीद लिया था. जिसके बाद नामांकन पर्चा भरने के बाद वह चास के जेल मोड़ कमलडीह के मैदान में जनसभा को संबोधित करते.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news