Big Breaking:चाईबासा में PLFI उग्रवादियों का हमला , ठेका कंपनी के पोकलेन में लगाया आग, लेवी से जुड़ा हो सकता है मामला  

     Big Breaking:चाईबासा में PLFI उग्रवादियों का हमला , ठेका कंपनी के पोकलेन में लगाया आग, लेवी से जुड़ा हो सकता है मामला  

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर है, जहां मनोहरपुर में पीएलएफआई नक्सलियों ने फिर एक बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ताडंव मचाया है.जहां मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रेंगालबेड़ख में तालाब निर्माण कार्य में लगे पोकलेन को नक्सलियों ने आग को हवाले कर दिया. जिससे पोकलेन जलकर खाक हो गया.  

    नक्सलियों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी

       बताया जाता है कि रविवार देर रात पहुंचे नक्सलियों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची. पीएलएफआई नक्सलियों ने पोकलेन जलाने के बाद घटनास्थल पर एक बैनर छोड़ घटना की जिम्मेदारी ली है. पर्चा में लिखा है कि संगठन से संपर्क किए बगैर कार्य किए जाने पर फौजी कार्रवाई होगी.   

    घटना को लेकर कहा जा रहा है कि यह मामला लेवी से जुड़ा हुआ है 

      वहीं इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि यह मामला लेवी से जुड़ा हुआ है. उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुरूप गांव के पास शनिवार रात जेजेएमपी के उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया था.उग्रवादियों ने इस दौरान पांच हाईवा का शीशा तोड़ दिया, साथ ही कई वाहन चालकों के साथ मारपीट भी की थी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news