Big Breaking:CM सुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक हत्याकांड का तार धनबाद से जुड़ा 

    Big Breaking:CM सुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक  हत्याकांड का तार धनबाद से जुड़ा

     

    धनबाद(DHANBAD):बंगाल के  मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच की आंच धनबाद पहुंच गई है. हालांकि सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि जो बाइक हत्याकांड में बरामद हुई है, उसका नंबर फर्जी था.अपराधियों ने धनबाद के एक सेल कर्मी की बाइक के नंबर का फर्जी इस्तेमाल किया था. 

    जानकारी के अनुसार हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक के नंबर के आधार पर बंगाल पुलिस धनबाद के पाथरडीह पहुंची थी. पुलिस सेल कर्मी से घंटो पूछताछ की. सूत्र बता रहे हैं कि हत्या में प्रयुक्त बाइक का नंबर सेल के चास नाला कार्यालय में कार्यरत विभाष भट्टाचार्य के नाम पर दर्ज है. 

    वह पहले पश्चिम बंगाल के बर्नपुर में कार्यरत थे. कुछ वर्ष पहले उनका तबादला चास नाला किया गया था. सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की देर रात को बंगाल पुलिस धनबाद पहुंची. पाथर डीह थाना में उन्हें बुलाकर पूछताछ की गई. पुलिस ने उनके घर जाकर बाइक का सत्यापन भी किया है.बाइक घर पर थी. 

    पूछताछ में विभाष भट्टाचार्य ने बताया कि संबंधित बाइक उनके घर पर ही मौजूद है. जांच में  सामने आया की घटना के समय वह कार्यालय में मौजूद थे. सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है. जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या में शामिल अपराधियों ने दूसरी बाइक पर विभाष भट्टाचार्य की बाइक के नंबर का इस्तेमाल किया था. जांच में दोनों बाइक के मॉडल और रंग में भी अंतर पाया गया है. 

    इसके बाद पुलिस ने  भट्टाचार्य को छोड़ दिया. उल्लेखनीय है कि 6 मई की रात पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में गोली मारकर चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी.  सूत्र बता रहे हैं कि इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस में बंगाल पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है. और विशेष जांच दल विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.



    Related News