धनबाद(DHANBAD): धनबाद की सिंदरी के कांड्रा में गुरुवार की देर शाम को फायरिंग की घटना हुई है. यह घटना शाम लगभग 6 बजे के आसपास की बताई जाती है. जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है, उसका नाम प्रमोद सिन्हा बताया गया है. यह घटना कांड्रा के चिटाही बस्ती में हुई है. सूचना के मुताबिक दो बाइक सवार पहुंचे और प्रमोद सिन्हा पर फायर झोंक दिया.
उसके बाद चलते बने. इसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. प्रमोद सिन्हा को धनबाद के SNMMCH ले जाया जा रहा है. सूचना है कि प्रमोद सिन्हा जमीन कारोबार से भी जुड़े हुए थे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है. कोई कह रहा है कि ठेका के काम से भी जुड़े हुए है. घटना की सूचना पुलिस को मिल गई है और पुलिस छानबीन में जुट गई है.
रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


