BIG BREAKING: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना, 5 आरोपी हिरासत में

    BIG BREAKING: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना, 5 आरोपी हिरासत में

    दुमका(DUMKA): जिला के थाना क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आया है. घटना बुधवार देर रात की है. पश्चिम बंगाल से शिकारीपाड़ा रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए आयी किशोरी से पांच दरिंदो ने मिलकर दुष्कर्म किया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से त्वरित कार्यवाई करते हुए पांचों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस मीडिया को कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

    विश्वस्त सूत्रों की माने तो बुधवार को शिकारीपाड़ा के एक गांव में विवाह समारोह था. पश्चिम बंगाल की रहने वाली किशोरी परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी. समारोह चल रहा था, तभी किशोरी के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया. वह पंडाल से निकलकर बात बात करते हुए घर से कुछ दूर निकल गई. पहले से एक जगह पर बैठे पांच युवकों की नजर किशोरी पर पड़ी.  युवक उसे उठाकर खेत की ओर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया. जाते समय युवकों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर किसी काे कुछ बताया तो परिणाम बुरा होगा.

     किशोरी ने घर पहुच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी. गुरुवार की सुबह पीड़िता ने परिवार वालों के साथ थाना जाकर सारी बात बताई. जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्यवाई करते हुए सभी आरोपी को हिरासत में लिया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ विजय महतो थाना पहुंचे और सारे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद गांव जाकर छानबीन की. सूत्रों की माने तो गुरुवार देर शाम पीड़िता के बयान पर न तो मामला दर्ज हुआ था और न ही मेडिकल जांच.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news