BIG BREAKING : दुमका में सर-ए-शाम स्वर्ण व्यापारी के साथ लूटपाट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

    BIG BREAKING : दुमका में सर-ए-शाम स्वर्ण व्यापारी के साथ लूटपाट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

    दुमका (DUMKA): दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र मोहुलबोना डंगाल में मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधियों द्वारा आभूषण व्यवसाई के साथ गोलीबारी कर छिनतई करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुरूप थाना क्षेत्र के पहरुडीह  निवासी संजय राणा आश्रम मोड़ में सोना चांदी दुकान चलता है. रोजाना की तरह शनिवार शाम वह अपना दुकान बंद कर बाइक से  घर जा रहा था. इसी क्रम में मोहुलबोना डंगाल के पास सुनसान स्थल देखकर अपराधियों ने संजय राणा के साथ छिनतई करने लगा. संजय राणा द्वारा विरोध करने पर पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दिया. गोली संजय राणा के कमर में लगी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. साथ ही अपराधियों द्वारा संजय राणा के पास मौजूद आभूषण सहित रुपया छीनकर दलाही की और भाग गया. इधर संजय राणा द्वारा हो हल्ला किए जाने पर ग्रामीणों वहां पहुंचे. संजय राणा को इलाज हेतु दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news