BIG BREAKING :पूर्व मंत्री  बच्चा सिंह का धनबाद के अस्पताल में  निधन ,जानिए कौन थे बच्चा बाबू 

    BIG BREAKING :पूर्व मंत्री  बच्चा सिंह का धनबाद के अस्पताल में  निधन ,जानिए कौन थे बच्चा बाबू

    धनबाद(DHANBAD) | झारखंड के पूर्व मंत्री और जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के नेता बच्चा सिंह की सोमवार की  दोपहर 12:20 मिनट पर  निधन हो गया.  धनबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसें ली.  बच्चा बाबू सूर्य देव सिंह के भाई थे.  झरिया से विधायक रहे थे.  बाबूलाल मरांडी की सरकार में नगर विकास मंत्री बनाए गए थे.  हाल के दिनों में वह बीमार चल रहे थे.  अभी हाल ही में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया था.  दिल्ली से लौटकर वह धनबाद आ गए थे.  

    जानकारी निकल कर आ रही है कि रविवार को उन्हें धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.  जहां आज 12:20 पर उनका निधन हो गया.   सूर्य देव सिंह समेत तीन भाइयों का निधन हो गया है.  सूर्य  देव सिंह पांच भाई थे.  बच्चा सिंह के निधन की खबर जंगल की आग  की तरह फैली और उनके समर्थकों का हुजूम  अस्पताल में जुट गया है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News