BIG BREAKING: ईडी की टीम आज फिर पहुंची धनबाद, पढ़िए कहां चल रही है छापेमारी 

    BIG BREAKING: ईडी की टीम आज फिर पहुंची धनबाद, पढ़िए कहां चल रही है छापेमारी

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद में मंगलवार को फिर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची है.  यह  टीम कोयला कारोबारी सह  स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कर्मी  प्रमोद कुमार सिंह के ठिकानों को खंगाल  रही है.  इसके पहले भी प्रमोद कुमार सिंह के यहां छापामारी हुई थी.  ईडी  की छापेमारी योजनाओं में वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ी बताई जा रही है.प्रमोद सिंह का घर सरायढेला थाना क्षेत्र में है.   

    वैसे तो वर्ष 2016 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्रमोद सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ो  की संपत्ति उजागर की थी.  मामले में एसीबी  भी ने भी  आय  अधिक संपत्ति का मामला भी दायर किया था.  उस समय प्रमोद सिंह  चासनाला  में ब्लॉक अकाउंटेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था.  जानकारी के अनुसार समन  के बाद भी प्रमोद सिंह ईडी  के दफ्तर में हाजिर नहीं हो रहा था.  इसके बाद आज छापेमारी की गई है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News