Big Breaking: धनबाद एसीबी को मिली बड़ी सफलता,15000 घूस  लेते कैसे पकड़ाया कंप्यूटर ऑपरेटर, पढ़िए !

    Big Breaking: धनबाद एसीबी को मिली बड़ी सफलता,15000 घूस  लेते कैसे पकड़ाया  कंप्यूटर ऑपरेटर, पढ़िए !

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद एसीबी को गुरुवार को फिर एक बड़ी सफलता मिली है. जानकारी मिली है कि धनबाद के डीसीएलआर कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सूचना के मुताबिक₹15000 घूस लेते यह  गिरफ्तारी की गई है. जमीन से जुड़ी संचिका को आगे बढ़ाने के लिए घूस का डिमांड किया गया था. उसके बाद पीड़ित ने एसीबी  से शिकायत की थी. 

     शिकायत के सत्यापन के बाद आज गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया और जैसे ही कंप्यूटर ऑपरेटर घूस की रकम पकड़ी. घात लगाई टीम ने उसे घर दबोचा. फिलहाल कार्यालय में भीड़भाड़ है. एसीबी  के अधिकारी आगे  जांच कर रहे है. संचिका खंगाल रहे है. इस घटना के बाद डीसीएलआर कार्यालय में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार शिकायत कर्ता का  म्युटेशन का आवेदन रद्द हुआ था ,फिर से फाइल आगे बढ़ाने  के लिए राशि मांगी जा रही थी. 



    Related News