BIG BREAKING - धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार 

    BIG BREAKING - धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

    धनबाद(DHANBAD): साल 2024 में निगरानी ब्यूरो ने शुक्रवार को पहली कार्रवाई की. कार्रवाई भी धमाकेदार और सफल रही.  सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक  उमेश prasad को रिश्वत लेते धर दबोचा.  जानकारी के अनुसार लिपिक उमेश prasad एक  विकलांग से सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ₹4000 रिश्वत की मांग कर रहे थे.  विकलांग रिश्वत देने में असमर्थ था.  उसने एसीबी से शिकायत की.  एसीबी ने शिकायत की जांच की.  जांच करने के बाद शुक्रवार को कार्यालय में ही घूस लेते धर दबोचा.  एसीबी की टीम किरानी  को अपने साथ कार्यालय लेकर गई है.  इस छापेमारी के बाद सिविल सर्जन कार्यालय में हड़कंप मच गया था. 
    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     



    Related News