BIG BREAKING -BCCL के जीएम पर फेंका गया बोतल और ग्लास, माहौल तनावपूर्ण 

    BIG BREAKING -BCCL के जीएम पर फेंका गया बोतल और ग्लास, माहौल तनावपूर्ण 

    धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल के पूर्वी क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को जनरल मैनेजर और पूर्व डिप्टी मेयर एकलब्य सिंह  के बीच बातचीत में भारी हंगामा हो गया.  बातचीत के बीच महाप्रबंधक पर पानी की बोतल और कांच का ग्लास फेंका गया. अभद्र भाषा का भी प्रयोग करने का आरोप है.  साथ ही  बंगले पर आकर माफी मांगने को भी कहा गया.  हंगामा  करने वाले यह सब करने के बाद बाहर निकल गए और उसके बाद कुछ पैच का उत्पादन ठप करा दिया.  

    पूरे पूर्वी झरिया क्षेत्र में एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा.  इधर महाप्रबंधक के साथ हुई घटना के खिलाफ अधिकारी आक्रोशित दिख रहे हैं.  जानकारी के अनुसार आज विस्थापितों के पुनर्वास व मुआवजा, कागजात को मुख्यालय भेजने के साथ क्षेत्र में पानी -बिजली की समस्या के मुद्दे पर वार्ता प्रस्तावित थी लेकिन जैसे ही बातचीत शुरू हुई ,हंगामा शुरू हो गया.   बाद में पुलिस भी पहुंची और पूरी जानकारी ली.  वही जीएम के साथ घटी घटना के खिलाफ कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने  गेस्ट हाउस में आपातकालीन बैठक की है.  जिसमें घटना की तीव्र निंदा की गई है और निर्णय लिया गया है कि एसएसपी से इस पूरे घटना की शिकायत की जाएगी.  हंगामा करने वालों के खिलाफ Personnel Nongrata लगाने की मांग की जाएगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news