BIG BREAKING : सहायक पुलिसकर्मियों और पुलिस जवानों झड़प, बरसाई लाठियां, देखिए वीडियो

    BIG BREAKING : सहायक पुलिसकर्मियों और पुलिस जवानों झड़प, बरसाई लाठियां, देखिए वीडियो

    रांची (RANCHI) : रांची के मोरहाबादी मैदान में दो जुलाई से आंदोलन पर बैठे सहायक पुलिसकर्मियों का सब्र का बांध आज टूट गया है. दरअसल लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर मोरहाबादी मैदान में बैठे सहायक पुलिसकर्मी आज सीएम आवास घेरने जा रहे थे. इसी बीच बैरिकेड तोड़ कर सहायक पुलिस कर्मी अंदर जाने लगे, तभी सहायक पुलिसकर्मी और पुलिस के जवानों के बीच झड़प हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहायक पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद पुलिस जवानों के साथ मारपीट भी की है, जिससे कई पुलिसकर्मी को चोट भी लगी है.

    फिलहाल पुलिस कर्मी सहायक पुलिस कर्मियों को रोकने का प्रयास कर रहे है. इस बीच कई सहायक पुलिसकर्मीयों को भी चोटे आई है. 

    खबर अपडेट की जा रही है...


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news